ये कमरा और ये गर्द-ओ-ग़ुबार उस का है

यासमीन हबीबयासमीन हबीब

1 min read · 12.4K reads

ये कमरा और ये गर्द-ओ-ग़ुबार उस का है

वो जिस ने आना नहीं इंतिज़ार उस का है

रुकी हूँ ज़ख़्म के रक़्बे में अपनी मर्ज़ी से

ये जानती हूँ कि क़ुर्ब-ओ-जवार उस का है

किसी ख़सारे के सौदे में हाथ आया था

सो एक क़ीमती शय में शुमार उस का है

फ़क़त फ़िराक़ तो इतना नशा नहीं रखता

मैं लड़खड़ाई हूँ जिस से ख़ुमार उस का है

ख़रीद सकती थी सो मैं ख़रीद लाई हूँ

वो मेरे पास है चाहे हज़ार उस का है

दरीदा-जाँ हूँ दरीदा-लिबासियाँ भी हैं

मगर ये कम तो नहीं तार तार उस का है

मैं सैंत सैंत के कितना समेट कर रख्खूँ

कि काएनात भरा इंतिशार उस का है

न जाने बोलती रहती हूँ नींद में क्या क्या

जो नाम सुनती हूँ मैं बार बार उस का है

मैं घर से जाऊँ तो ताला लगा के जाती हूँ

कुछ उस की शोहरतें कुछ ए'तिबार उस का है

यासमीन हबीब
About the poet

यासमीन हबीब

मूल नाम : यासमीन हबीब

View profile & all 15 Poems / Stories

More from यासमीन हबीब

  1. वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथ

    वक़्त बस रेंगता है उम्र के साथतारा तारा गिना है उम्र के साथ

    12.4K reads
  2. अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैं

    अभी गुज़रे दिनों की कुछ सदाएँ शोर करती हैंदरीचे बंद रहने दो, हवाएँ शोर करती हैं

    12.4K reads
  3. जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रख

    जो चला गया सो चला गया जो है पास उस का ख़याल रखजो लुटा दिया उसे भूल जा जो बचा है उस को सँभाल रख

    12.4K reads
  4. मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझे

    मुझ को उतार हर्फ़ में जान-ए-ग़ज़ल बना मुझेमेरी ही बात मुझ से कर मेरा कहा सुना मुझे

    12.4K reads
  5. इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहना

    इक दिल में था इक सामने दरिया उसे कहनामुमकिन था कहाँ पार उतरना उसे कहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like