बुतो ख़ुदा से डरो संग दिल सिवा न करो

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

बुतो ख़ुदा से डरो संग दिल सिवा न करो

ये मोम दिल है हमारा इसे जुदा न करो

न ठंडी साँसें भरो दौर-ए-मय में हम-नफ़साँ

ये आग भड़केगी मय-ख़ाने में हवा न करो

हम आँखें बंद करें फिर दिखाओ रंगीनी

जो चोर पकड़ा है तुम शोख़ी-ए-हिना न करो

चकोर हम को बनाया दिखा के उर्यानी

ये खेल चाँदनी में आ के मह-लक़ा न करो

ग़ज़ल में शेर बहुत नर्म हो गए 'अख़्तर'

ये किस ज़बान में कहते हो बद-मज़ा न करो

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like