बदली-बदली-सी है सारी तस्वीर आज - उषा यादव उषा

उषा यादव उषाउषा यादव उषा

2 min read · 12.4K reads

बदली-बदली-सी है सारी तस्वीर आज
ख़ुद ही तोड़ी है औरत ने ज़ंजीर आज

दर्दे दिल में उठी ऐसी है पीर आज
पलकों में कैसे सम्भले भला नीर आज

हर दुआ मेरी तो हो रही है क़बूल
ख़ुश है पहली दफ़ा मुझसे तक़्दीर आज
 
उनसे मिलने की हसरत बहुत है मुझे
सूझती लेकिन नहीं कोई तद्बीर आज

तुझको ख़ैरात में दूँ ज़मीं आस्मां
पाँव की तू जो पिघला दे ज़ंजीर आज
उषा यादव उषा
About the poet

उषा यादव उषा

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like