हरिक पल हमें कौन छलता है जानाँ - उषा यादव उषा

उषा यादव उषाउषा यादव उषा

3 min read · 12.4K reads

हरिक पल हमें कौन छलता है जानाँ
ये जीवन तो तूफ़ाँ का मेला है जानाँ

कि साँसों का बस ताना-बाना है जानाँ
दुखों से लबालब ये दुनिया है जानाँ
 
है बज़्मे जहाँ का अजब ही ये दस्तूर
हरिक शख़्स यहाँ होता अकेला है जानाँ
 
हरिक सिम्त उल्फ़त की ख़ुशबू है बिख़री
तुम्हारी ही यादों का जलसा है जानाँ
 
करूँ बन्द पलकें दिखे उसकी सूरत
अन्धेरे में कितना उजाला है जानाँ
 
भरी दोपहर में क्यों रफ़्ता-रफ़्ता
मुसलसल ही सावन बरसता है जानाँ

कि ऐसा भी एहसास होता है मुझको
हैं लाखों ग़म पर दिल ये तन्हा है जानाँ
उषा यादव उषा
About the poet

उषा यादव उषा

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी