सरे तन्हा जब-जब भी ईमान रोए - उषा यादव उषा

उषा यादव उषाउषा यादव उषा

3 min read · 12.4K reads

सरे-तन्हा[1] जब जब भी ईमान रोए
कहीं मुझमें फिर गीता क़ुरआन रोए
 
तड़पकर मिरे सारे अरमान रोए
मिरे साथ जीवन के मधुगान रोए
 
जुदाई की शब दिल-ए-नादान रोए
मुहब्बत के सारे ही सामान रोए
 
निगाहों के आँसू परेशान रोए
उमीदों के सारे ही इमकान रोए
 
फ़लक से न उतरे न दुख ही सुने वो
यहाँ चाहे जितना भी इन्सान रोए
 
जो फ़ितरत ही यूँ ढाए ज़ुल्मों सितम तो
क्यों न सबेरे उषा गान रोए
 
न लौटे किसी तौर अब वो मुसाफ़िर
रहे मुन्तज़िर-ए-तन्हा सुनसान रोए


उषा यादव उषा
About the poet

उषा यादव उषा

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी