तुम मिलीं तो ज़िन्दगी को - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

तुम मिलीं तो ज़िन्दगी को
मैं समय से मिल गया।

तुम न मिलतीं तो
भ्रमों के जाल बुनती ज़िन्दगी,
दूर घर से
होटलों के गीत सुनती ज़िंदगी;

तुम मिलीं तो ज़िन्दगी को
मिल गया ज्यों घर नया।

तुम मिलीं तो ज़िन्दगी को
मिल गईं रस्में नई,
एक संज्ञा से अचानक
जुड़ गए रिश्ते कई;

प्यार / श्रद्धा / आस्था सब मिल गए
अब और क्या?

छू लिए तुमने ह्रदय के
अनछुए सीमांत भी,
जब कुटिल रेखा खिंची
 अमिताभ के मन पर कभी

तुम उसे अपदस्थ कर
मुझको मिलीं बनकर जया ।
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like