रिश्तों को गुणा भाग देते - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

किसको दुख देते हम
किसका दुख लेते,
उम्र कटी रिश्तों को
गुणा भाग देते I
प्यासी है सतह
और होंठो पर पानी,
हर बहती सरिता कि
है यही कहानी;
सपनों की नाव यहाँ
कब तक हम खेते I
अनचाहा बोझ लिये
ये अपने साये,
सूरज जब तेज़ हुआ
और सिमट आये;
जब सब-कुछ टूट गया
तब जाकर चेते I
निर्वासित आज हुईं
मौन प्रतिज्ञाएँ
सपने-सा तोड़ गईं
हमको दुविधाएँ
दो जगते बिम्ब बने
नींद के चहेते I
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी