कान उग आये कई - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

फोन की घंटी बजी
धड़कन बढ़ी
ऐसा लगा,
देह में जैसे अचानक
कान उग आये कई I

थरथराते हाथ से
थामा रिसीवर
और फिर
कान तक लाये उसे फिर यूँ लगा,
एक छुअनों से भरा
इतिहास ज्यों फिर से जगा;
कस्बई मस्तिष्क में
छाने लगी फिर बम्बई I

एक `हैलो` क्या कहा तुमने
हमें ऐसा लगा
बहुत दिन के बाद
जैसे सप्तकों के स्वर सजे,
या कि सोनल मानसिंह के
पाँव के घुंघरू बजे;
बाँचने मन लग गया
फिर से बिहारी सतसई I
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकीअहल्या पृथिवीवन्ध्या पृथिवी में अँधेरा उतर रहा हैअब बहुत रात है।— बीरेन बरकटकी