भारत के भामाशाह उठो - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

फिर से राणा के आन हेतु
रणचंडी के सम्मान हेतु
लेकर नवीन उत्साह उठो
भारत के भामाशाह उठो।
यदि देश नहीं बच पाया तो
इस धन को कहाँ सहेजोगे
यदि बिना मौत मर गए सभी
यह धन फिर किसको भेजोगे
इसलिए तिजोरी खोल खोल
चल दानवीर की राह चलो।
जो देश हेतु होता अर्पित
वह धन पवित्र हो जाता है
उस धन को देने वालों का
जीवन पवित्र हो जाता है
धन-वीरों देश-सुरक्षा की
तुम लेकर पावन चाह उठो।
ओ सौ करोड़ भारत-पुत्रो
सब मिलकर कुछ-कुछ दान करो
जो युद्ध लड़ रहे सीमा पर
उनकी राहें आसान करो।
अपने धन से हर दुश्मन को
तुम करके आज तबाह उठो।
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like