ताला - उर्मिला शुक्ल

उर्मिला शुक्लउर्मिला शुक्ल

2 min read · 12.4K reads


मेरे दरवाजे पर
लगा है ताला
बहुत बड़ा और
बहुत पुराना
दरवाजे के बाहर
खड़े हैं चाँद,तारे और जुगनू
 मैं देखना चाहती हूँ चाँद
तापना चाहती हूँ सूरज
और पकड़ना चाहती हूँ जुगनू
मगर बीच में है ताला
जिसकी चाबी छिपी है
किसी अंधी बावड़ी में
और ताला बनाने वाला
कर रहा है अट्टहास
उर्मिला शुक्ल
About the poet

उर्मिला शुक्ल

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतिमिर“हे प्रेयसि तुम दिया बुझा दोचमक-दमक तेरी आँखों की देखूँगा मैं तम में”— बी. गोपाल रेड्डी