अनाज पछोरती औरत - उर्मिला शुक्ल

उर्मिला शुक्लउर्मिला शुक्ल

3 min read · 12.4K reads


सूप से अनाज पछोरती औरत
पछोर रही थी जीवन
फटकन के साथ
अलग रही थी अपने सुख और दुःख
पछोरते पछोरते
खाली हो गया था सूप
अनाज के चंद दाने ही बचे थे सूप में
वह बीन रहे थी उन्हें
कंकर पत्थर को
बिखेर बिखेर कर
ढूढ़ रहे थी दाने
फिर आँखों में छाती धुंध
में खो गया सब कुछ
सब कुछ हो गया गड्ड मड्ड
कनकर, पत्थर, दाने
और सूप भी
और वह जोर जोर से फाटक रही थी
खाली सूप
कंकर, पत्थर और दाने
कुछ भी नही है वहां
फिर भी पछोर रही है वह
खाली सूप
उर्मिला शुक्ल
About the poet

उर्मिला शुक्ल

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like