न तू देख इतने गुरूर से,के मैं लौट जाऊँगी दूर से - उर्मिला माधव

उर्मिला माधवउर्मिला माधव

3 min read · 12.4K reads

 न तू देख इतने गुरूर से, के मैं लौट जाऊँगी दूर से
ये पयाम तेरी नज़र को है, इसे जोड़ दिल के सुरूर से,

मेरे ग़म से तू भी है पुर असर, मेरा दावा है मैं ग़लत नहीं,
न यूँ ऐतकाफ़ से काम ले, आ बचाले खुद को कुसूर से

मेरे दिल का तू ही क़रार है, तुझे सोचती हूँ मैं रात दिन,
मेरी रात है तेरी जुस्तजू, है सहर भी तेरे ही नूर से,

मेरे दिल का कौन हफ़ीज़ है, तेरी दूरियां ही ज़वाल हैं,
ये बता के किससे गिला करें, जी मिले हैं दर्द गुरूर से,

ये बयान जो देना पड़ा मुझे तेरी जुस्तजू के सवाल पर
कभी ज़िन्दगी में विसाल हो, तो कहूँगी पूरे शऊर से
उर्मिला माधव
About the poet

उर्मिला माधव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उर्मिला माधव

  1. वो जो रह-रहके चोट कर जाए - उर्मिला माधव

    वो जो रह-रहके चोट कर जाए,अपने अलफ़ाज़ से मुकर जाए,

    12.4K reads
  2. अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं - उर्मिला माधव

    अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं,बुज़ुर्गाने आला ख़फा हो गए है

    12.3K reads
  3. उम्र भर को जुड़ गए हैं,आपसे जज़्बात मेरे - उर्मिला माधव

    उम्र भर को जुड़ गए हैं, आपसे जज़्बात मेरे.साथ बस देते नहीं हैं, आजकल हालात मेरे,

    12.4K reads
  4. डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ - उर्मिला माधव

    डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ,और अपनी छोड़ दे ये हुक्मरानी तो मैं जानूँ,

    12.4K reads
  5. ख़ूब है हिंदी की गलियों का ये फेरा, एक दिन - उर्मिला माधव

    ख़ूब है हिंदी की गलियों का ये फेरा, एक दिन,भित्तियों पर चित्र भी जा कर उकेरा, एक दिन,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like