उम्र भर को जुड़ गए हैं,आपसे जज़्बात मेरे - उर्मिला माधव

उर्मिला माधवउर्मिला माधव

3 min read · 12.4K reads

 उम्र भर को जुड़ गए हैं, आपसे जज़्बात मेरे.
साथ बस देते नहीं हैं, आजकल हालात मेरे,

ख़ुश्क आँखों का वो मंज़र देख कर ऐसा हुआ
अश्क़ लानत दे गए हैं क्या कहूँ कल रात मेरे,

सोचती हूँ आख़िरश बाहर निकलकर क्या करूँ
दम-ब-दम जलती ज़मीं ऑ सर पै ये बरसात मेरे,

दोनों हाथों से उठा कर फेंकती रहती हूँ बाहर,
हो गई घर में ग़मों की रात-दिन इफरात मेरे,

भूल सी जाती हूँ मैं सब, मेरी दुनियां क्या हुई ?
वहशतें सी कह रही हैं कान में कुछ बात मेरे!
उर्मिला माधव
About the poet

उर्मिला माधव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उर्मिला माधव

  1. वो जो रह-रहके चोट कर जाए - उर्मिला माधव

    वो जो रह-रहके चोट कर जाए,अपने अलफ़ाज़ से मुकर जाए,

    12.4K reads
  2. अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं - उर्मिला माधव

    अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं,बुज़ुर्गाने आला ख़फा हो गए है

    12.3K reads
  3. न तू देख इतने गुरूर से,के मैं लौट जाऊँगी दूर से - उर्मिला माधव

    न तू देख इतने गुरूर से, के मैं लौट जाऊँगी दूर सेये पयाम तेरी नज़र को है, इसे जोड़ दिल के सुरूर से,

    12.4K reads
  4. डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ - उर्मिला माधव

    डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ,और अपनी छोड़ दे ये हुक्मरानी तो मैं जानूँ,

    12.4K reads
  5. ख़ूब है हिंदी की गलियों का ये फेरा, एक दिन - उर्मिला माधव

    ख़ूब है हिंदी की गलियों का ये फेरा, एक दिन,भित्तियों पर चित्र भी जा कर उकेरा, एक दिन,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे