डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ - उर्मिला माधव

उर्मिला माधवउर्मिला माधव

3 min read · 12.4K reads

 डूबते सूरज की समझे नातवानी तो मैं जानूँ,
और अपनी छोड़ दे ये हुक्मरानी तो मैं जानूँ,

बादशाहत के नशे में चल रहा है झूम कर तू,
बिन नशे के जी ज़रा ये ज़िंदगानी तो मैं जानूँ,

हो गए गद्दीनशीं तो मार दी दुनियां को ठोकर,
सरहदों पर झोंक दे अपनी जवानी तो मैं जानूँ,

ग़ैर मुल्कों में उड़ी हैं धज्जियाँ अपने वतन की,
चिंदियों पर लिख कोई अच्छी कहानी तो मैं जानूँ,

ख़्वाब देना आसमां के, कौनसी खूबी है इसमें,
दे ज़रा अपने वतन को कुछ निशानी तो मैं जानूँ,
उर्मिला माधव
About the poet

उर्मिला माधव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from उर्मिला माधव

  1. वो जो रह-रहके चोट कर जाए - उर्मिला माधव

    वो जो रह-रहके चोट कर जाए,अपने अलफ़ाज़ से मुकर जाए,

    12.4K reads
  2. अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं - उर्मिला माधव

    अदब अब सभी के दफ़ा हो गए हैं,बुज़ुर्गाने आला ख़फा हो गए है

    12.3K reads
  3. उम्र भर को जुड़ गए हैं,आपसे जज़्बात मेरे - उर्मिला माधव

    उम्र भर को जुड़ गए हैं, आपसे जज़्बात मेरे.साथ बस देते नहीं हैं, आजकल हालात मेरे,

    12.4K reads
  4. न तू देख इतने गुरूर से,के मैं लौट जाऊँगी दूर से - उर्मिला माधव

    न तू देख इतने गुरूर से, के मैं लौट जाऊँगी दूर सेये पयाम तेरी नज़र को है, इसे जोड़ दिल के सुरूर से,

    12.4K reads
  5. ख़ूब है हिंदी की गलियों का ये फेरा, एक दिन - उर्मिला माधव

    ख़ूब है हिंदी की गलियों का ये फेरा, एक दिन,भित्तियों पर चित्र भी जा कर उकेरा, एक दिन,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like