पहचाने नहीं जाते - उमाशंकर तिवारी

उमाशंकर तिवारीउमाशंकर तिवारी

3 min read · 12.4K reads

ये शहर होते हुए-से गाँव
पहचाने नहीं जाते।
लोग जो फ़ौलाद के मानिन्द थे
अब रह गए आधे,
दौड़ते-फिरते विदूषक-से
मुरेठा पाँव में बांधे,
नाम से जुड़ते हुए कुहराम
पहचाने नहीं जाते।
दाँव पर अन्धी सियासत के, हुए
गिरवी सभी चौपाल,
ख़ून के रिश्ते हुए गुमराह
चलते हैं तुरूप की चाल,
तेज़ नख वाले नए उमराव
पहचाने नहीं जाते।
अब न वे नदियाँ, न वे नावें
हवाएँ भी नहीं अनुकूल,
हर सुबह होती किनारे लाश
पानी पर उगे मस्तूल,
आँधियों के ये समर्पित भाव
पहचाने नहीं जाते।
उमाशंकर तिवारी
About the poet

उमाशंकर तिवारी

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूखशेष गंध की तलाश मेंघूमती रहती है धरती— यतीश कुमारटप्पा और पाकिस्तानउस तरह तो नहीं थिरकता अब रेगिस्तान का आँगनउस तरह कबीलों में घूमते नहीं ऊँटहार अपने ऊँटों के साथ— यतींद्र मिश्र