ख़ूबसूरत घर - उमाशंकर तिवारी

उमाशंकर तिवारीउमाशंकर तिवारी

4 min read · 12.4K reads

बहुत चाहा था अपना ख़ूबसूरत
घर बनाऊँगा -
मगर ये क्या हुआ, घर में उगे
बाज़ार के रिश्ते।
जुड़े जो ख़ून से, बेचैन रातों की गवाही से
वही सन्देह के जलते हुए सन्दर्भ गढ़ते हैं
वसीयत हो गई है उम्र की जागीर भी जिनको
वही कानून की नकली इबादत रोज़ पढ़ते हैं

जिन्हें सपने दिए थे और हाथों से
सँवारा था -
वही बेटे हुए बाँटी गई
दीवार के हिस्से।

अजब बदरंग-सा, ख़ामोश ख़स्ता हाल है
इस दौर के सहमे हुए, लाचार कूल्हों का
वही मजमून जैसे ख़ास ऊँची नाक वाले
गाँव के भी तीन घर तैंतीस चूल्हों का

जो अक्सर रू-ब-रू मारीच की
ज़िन्दा हक़ीकत से -
छले जाते वही हर रोज़
सोने के बने मृग से।
उमाशंकर तिवारी
About the poet

उमाशंकर तिवारी

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी