दो पूर्णिमाएँ

उमाशंकर जोशीउमाशंकर जोशी21 Jul 1911 – 19 Dec 1988

1 min read · 12.4K reads

पूर्णिमा लीन थी अगाध आत्म-सौंदर्य में,

शरद का प्रसन्न नभ शुभ्र और निर्मल था।

अरावली के सुभग शृंग निद्रा में निमग्न थे।

कहीं निर्झर नर्तनों के कुहर घोष स्फुरित होते।

वहाँ,

अजीब लहर कोई अगम लोक की आ गई।

खुला हृदय,

आकर रोम-रोम में बसी कविता।

झूम रही थी आत्मकुंज,

रसोन्मत्त थी कोकिला;

तपे दिन के बाद रात्रि थी रम्य वैशाख की।

घन कौमुदी के रस से निर्मित महकता था मोगरा,

नगर में तनिक शांत था, जटिल लोक कोलाहल।

गोधूलि वेला की सुगौर करवल्ली को भुलाती हुई

मुख-मयंक की प्रगट हुई पूर्णिमा।

निरंतर स्मरण करता हूँ

उभय पूर्णिमाओं को हे सखि,

देखकर कविता तुझमें

और तुझे कविता में।

उमाशंकर जोशी
About the poet

उमाशंकर जोशी

गुजराती भाषा के समादृत कवि-साहित्यकार और शिक्षाविद। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। जन्म : 21/07/1911 | सबर्कथा, गुजरात निधन : 19/12/1988 | मुंबई, महाराष्ट्र સવિશેષ પરિચય: ફોટો: ઉમાશંકર જોશી જોશી ઉમાશંકર ‘વાસુકિ’, ‘શ્રવણ’ (૨૧-૭-૧૯૧૧, ૧૯-૧૨-૧૯૮૮), કવિ, વાર્તાકા…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like