छोटा मेरा खेत

उमाशंकर जोशीउमाशंकर जोशी21 Jul 1911 – 19 Dec 1988

1 min read · 12.4K reads

छोटा मेरा खेत चौकोना

काग़ज़ का एक पन्ना,

कोई अंधड़ कहीं से आया

क्षण का बीज वहाँ बोया गया।

कल्पना के रसायनों को पी

बीज गल गया निःशेष;

शब्द के अंकुर फूटे,

पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।

झूमने लगे फल,

रस अलौकिक,

अमृत धाराएँ फूटतीं।

रोपाई क्षण की,

कटाई अनंतता की

लुटते रहने से ज़रा भी नहीं कम होती।

रस का अक्षय पात्र सदा का

छोटा मेरा खेत चौकोना।

उमाशंकर जोशी
About the poet

उमाशंकर जोशी

गुजराती भाषा के समादृत कवि-साहित्यकार और शिक्षाविद। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। जन्म : 21/07/1911 | सबर्कथा, गुजरात निधन : 19/12/1988 | मुंबई, महाराष्ट्र સવિશેષ પરિચય: ફોટો: ઉમાશંકર જોશી જોશી ઉમાશંકર ‘વાસુકિ’, ‘શ્રવણ’ (૨૧-૭-૧૯૧૧, ૧૯-૧૨-૧૯૮૮), કવિ, વાર્તાકા…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like