अक्टूबर इश्क़ की हवा जैसा है - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

हब्स-ज़दा उदासी रूह और बदन को

जकड़ चुकी थी

जून के तपते शब-ओ-रोज़ में

एक शाम हवा का झोंका आया

खिड़की खोलने की आदत न होने के बावजूद

दिल चाहा इस हवा को ख़ुद पे गुज़ारा जाए

अब वक़्त करवट ले रहा है

बंजर होती ज़मीन पर

इक सब्ज़ रंग का मिलाप है

सूरज अपनी रौशनी की सफ़ेदी को उतार कर

सुनहरी पहनावे में उभर रहा है

ग़ारों से निकलते स्याह रंग का वजूद

मौसम-ए-बहाराँ का राग अलापते

महव-ए-रक़्स है

बारह महीनों के हाशिए मेरे सामने हैं

दसवें महीने की ठंडी हवा

और उस की मोहब्बत के इज़हार की बरसती फुवार एक जैसी है

अक्टूबर इश्क़ की हवा जैसा है

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश