ये जो दिख रहे हैं - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

ये जो दिख रहे हैं
इच्छाधारी लोग हैं
जो लगातार अपनी कविताओं मे
पूँजीवाद का पुतला फूँक रहें हैं
शाम होते ही
अपने अपने खेमे मे लौटकर
पलायन का शोकगीत
गुनगुनाते हैं
हर एक आत्महत्या के बाद
समाचार-पत्रों का हवाई-सर्वेक्षण
कर लेते हैं

ये जो दिख रहे हैं
बहुरूपिया हैं, इनके
इनके ड्राईंगरूम मे सजकर बैठा गाँव
शहर को अतीत मे पराजित कर चुका है

जुमले मौजूद हैं
बैनर लटके हैं
डायरी के हर पन्ने मे नारेबाज़ी है
अजीबोगरीब भाषा मौजूद है
प्रेम का चिन्तन है
पिकनिक मौजूद है

उनके ग़रीबख़ाने मे
यातनाएँ, हत्याएँ और करुणा
समेटकर डस्टबीन मे फेंक दी गई हैंं
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय