उनके पास - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

5 min read · 12.4K reads

उनके पास हुनर है
बंजर धरती में
उगने वाली
भयावह मौत को
वस्तु में बदल देने का

उनके पास क़द्रदान हैं
जो मुँहमागी क़ीमत में
ख़तरनाक हादसे ख़रीद सकते हैं

उनके पास शब्द हैं
जो कहीं भी
तय कर सकतें हैं
दुनिया के सबसे बड़े आदमख़ोर जानवर की
ऐतिहासिक भूमिका, भंगिमा

उनके पास औजार हैं
जो शान्तिपूर्ण धरने को
हत्यारों की संगठित भीड़ में
तब्दील कर सकते हैं

उनके पास बुद्धिजीवी हैं
जिनकी चपेट में आकर
सुनियोजित अफवाहें
उत्तेजित होकर
कहीं भी दंगा कर सकतीं हैं

उनके पास प्रवचन कामी
धर्मात्माओं का जखीरा है
जो खतरनाक हत्याकाण्ड के बाद
मिटा सकतें हैं मौत का सदमा
तुम्हारी आँखों से टपकते ख़ून को
सत्ता में तब्दील कर सकते हैं

तुम्हारे पास
भूख है
सुनियोजित भय है
आस पास जमा असंगठित भीड़ है
और
शान्ति की ख़तरनाक अवधारणाओं में
दबे होने का
भ्रामक इतिहास है
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी