जीवन कैनवस - उल्लास मुखर्जी

उल्लास मुखर्जीउल्लास मुखर्जी20 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

एक ही शहर में
उसका ठिकाना है अलग-अलग,
अलग-अलग ठिकाने में
उसका रंग है अलग-अलग ।

एक रंग को पता नहीं
उसके दूसरे रंग के बारे में,
यदि जोड़ा जाए
उसके सभी रंगों को
एक साफ-सुथरे कैनवस पर
उभर आएगी एक आकृति
घिनौनी-बदरंग ।
उल्लास मुखर्जी
About the poet

उल्लास मुखर्जी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like