भ्रष्ट समय में कविता - उल्लास मुखर्जी

उल्लास मुखर्जीउल्लास मुखर्जी20 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

जब ईमानदार को
समझा जाता हो बेवकूफ़
समयनिष्ठ को डरपोक,
कर्तव्यनिष्ठ को गदहा,

तब कविता लिखना-पढ़ना-सुनना
और सुनाना भी
है बहुत मुश्किल काम,

बहुत मुश्किल काम है
कविता करना,
फिर भी कविता हो जाती है
ख़ुद-ब-ख़ुद
जीवन-संघर्षों को झेलते हुए ।
उल्लास मुखर्जी
About the poet

उल्लास मुखर्जी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like