तुम्हारी मुस्कान - उल्लास मुखर्जी

उल्लास मुखर्जीउल्लास मुखर्जी20 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी मुस्कान
लगती है ठंड में
उज्ज्वल धूप की तरह
और प्रकाशित करती है
हृदय के हर कोण को ।

तुम्हारी निश्छल मुस्कान
भुला देती है संबधों की परिभाषा
परिचय का आदान-प्रदान
यहाँ तक कि नाम भी,

बनी रहनी चाहिए
तुम्हारी यह पवित्र निश्छल मुस्कान
जीवन के इस सोलहवें वसंत से
अस्सी के पतझड़ तक

उम्र के विभिन्न हताशामय दौर,
विवादास्पद समय,
आलोचनात्मक निगाहों के
बीच से गुज़रते हुए भी
बनी रहनी चाहिए
यह पवित्र निश्छल स्नेहिल मुस्कान ।
उल्लास मुखर्जी
About the poet

उल्लास मुखर्जी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like