मुझे तितली पसन्द है - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

4 min read · 12.4K reads

मुझे तितली पसन्द है ।
मैं चाहता हूँ 
वह मेरी हथेली पर हो 
मैं उसे जी भर देखता रहूँ 
नर्म हाथों से सहलाऊँ 
पागलों की तरह 
उसे चूमता रहूँ 
जब तक न 
मेरे होंठ दुखने लगें ।
 
तितली को ये बातें पसन्द नहीं 
वह कहती है : 
नहीं, मेरा रँग उड़ जाएगा 
तुम्हारी चाह भी शायद ख़त्म हो जाएगी ।
 
मैं उड़ती रहूँगी 
तुम्हारे इर्दगिर्द 
तुम्हारी उँगलियाँ 
मुझे छूने की कोशिश करेंगी 
मैं पास होऊँगी 
लेकिन तुम्हारी पहुँच के बाहर ।
 
यह कहकर 
वह फ़ुर्र से उड़ जाती है । 
मैं मान जाता हूँ 
ललचाई आँखों से 
उड़कर दूर जाते हुए 
उसे देखता रहता हूँ ।
 
लेकिन मुझे तितली पसन्द है 
मैं उसे छूना चाहता हूँ ।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी