कुछ है लेकिन - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

3 min read · 12.4K reads

आसमान की नीली आँखें बन्द हैं
झर झर झर झर झरते हैं आँसू
कुदरत की मायूस होने की कोशिश
ख़ूबसूरत है - ख़ूबसूरत है

मुझे तुमसे प्यार है — मैंने कहा
मैंने कहा — भरोसे के साथ
सहलाने का अहसास, लेकिन
तुम्हारे जिस्म का नहीं, हथेली का था

तुम्हारी आँखें मुझ पर टिकी थीं
मेरी नज़र में तुम ही तुम थी
तुम्हारी आँखें तुम्हें तलाशती थीं
मेरी आँखें मुझे खोज रही थी

आसमान की आँखें, आँखें नहीं हैं
झरते हुए आँसू, आँसू नहीं हैं
जो कुछ है, मेरी ख़ातिर नहीं है
ख़ूबसूरत है, पर मेरा नहीं है
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like