कायाकल्प - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

देखते ही देखते
मेरी आँखों के सामने
ए० टी० एम० मशीन
सुन्दरी राजकन्या बन गई।
मैंने उसे बाँहों में भर लिया।

सुन्दरी राजकन्या ने
मुझे अपनी बाँहों में भर लिया।

और मैं ए० टी० एम० मशीन बन गया।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like