कामयाब - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

बार-बार मैं उस शख़्स को देखता हूँ :
कभी यहाँ, कभी वहाँ
उसके पैर थिरकते रहते हैं,
उसके होंठों पर मुस्कराहट रहती है,
मक्कार आँखों में
महान होने का दावा,
उसके पैरों के नीचे
ज़मीन नहीं, दलदल है।
दलदल में धँसा हुआ
वह ख़ुश है, बेहद ख़ुश है।

वह सोचता है,
वक़्त की धार को
उसने पहचान लिया है.
वक़्त ने उसे बेमानी बना दिया है।

और वह ख़ुश है, बेहद ख़ुश है।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like