गूंगे बोलते नहीं हैं - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

(गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को समर्पित)

गूँगों की बस्ती में
अचानक एक शख़्स को बोलना आ गया
और वह चीख़ उठा :
मैं गूंगा हूँ।
मैं तुम्हारा हूँ।

सारे गूँगों ने उसकी ओर देखा
सिर हिलाते हुए उन्होंने कहना चाहा :
नहीं, तुम बोलते हो।
तुम अब हमारे नहीं रह गए,
लेकिन उनके गले से आवाज़ नहीं निकली।
और उस शख़्स को कुछ भी सुनाई न दिया।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like