अष्टावक्र - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

दुनिया की नज़रों में झाँकने के बाद
उसे पता चला
कि वह वक्र है।
उसने चारों ओर नज़र दौड़ाई
दुनिया उसे ख़ूबसूरत लगी।
उसने कहा :
हाँ, मुझे यह चाहिए।
फिर उसने अपने जिस्म की ओर देखा।
उसने कहा :
यह मेरा जिस्म है।
आख़िरकार वह अपने अन्दर झाँकने लगा।
अन्दर से बदलने लगा।
अब उसे फ़ख़्र है,
अन्दर हो या बाहर
वह अष्टावक्र है।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like