आषाढ़ का एक दिन - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

बरसात
धरती को नहला रही है
और धरती
बच्चों की तरह
ताज़गी के अहसास के साथ
सिहर-सिहर उठती
नज़र आती है।

बरामदे के साये से
खुले आसमान में छाए
बादलों को देखता हूँ
सोचता हूँ :
ऐसा ही एक दिन था
ऐसा ही वो दिन था !
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like