ऐतिहासिक प्रक्रिया - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

जहाँ मैं हूँ
मुझे होना नहीं है
पसंद भी शायद नहीं है
लेकिन वह भरोसा दिलाता है
वहां तक के रास्ते का
जहां मुझे पहुंचना है

वहां मुझे पहुंचना होगा
लेकिन जब मैं वहां होउंगा
वहां मुझे होना नहीं होगा
पसंद भी शायद नहीं होगा
लेकिन वह भरोसा दिलाएगा
वहां तक के रास्ते का
जहां मुझे पहुंचना होगा
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like