(1) हाथ पिरोओ हाथों में और बीच उँगलियों के छूटे ‘ख़ाली स्थान भरो!’
(2) यूँ तो तुम भी मेरा इंतज़ार करते हो, क्यों सच है ना? ‘हाँ या ना में उत्तर दो!’
(3) (आओ और आकर भादो की बरखा बनकर मुझे भिगाओ।) ‘कोष्ठक में लिखे मुताबिक करो।’
(4) छोटी प्याली चढ़ा गटागट, छके पेट पर हाथ फेरता मैं तो बस बैठा ही था कि
तुमको देखा, और देख फिर मरा प्यास से, मरा प्यास से, मरा प्यास से।
‘रस आस्वाद कराओ।’
(5) श्वासोच्छवास हैं किसकी ख़ातिर? ‘पूरे कारण लिखो।’
(6) ‘काट पीट कम से कम करो।’ साफ़-सूफ़ बिल्कुल कोरा बस, तुम्हें मिला हूँ।
(7) ‘तुम्हे चाहता हूँ चाहूँगा।’ किसने, किससे, कब ये जुमला (नहीं) कहा है?’
(8) करो खुलासा। ये लो अपना नाम लिखा क़ाग़ज पर, इसको चूमो।
वर्ना ‘कैंसल वाट इल नाट एप्लिकेबल।’








