दोहा - भाग 8 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

निन्दक तुझे प्रणाम है, प्यारे बारम्बार।
जब मैं चूकूँ पैंतरा, तू करता हुशियार।।71।।

अरे पुस्तकी खोजता, पुस्तक में क्या तत्व।
राधा-पुस्तक में लिखा, पढ़ वह अक्षर सत्व।।72।।

कलियुग में तो मुक्ति बस, बड़ी सुगम है यार।
सारे बन्धन तोड़ कर, दो मन को अधिकार।।73।।

नीर भलेही त्याग दे, तजती उसे न मीन।
सच्चा प्रेमी चाहता, बदला भूल कभी न।।74।।

मारी जिन्हें रुला-रुला, तजा बीच में साथ।
फिर भी कहलाते रहे, तुम तो गोपी नाथ।।75।।

राधा-सीता प्रेम का, है न और उपमान।
रोती ही छोड़ी उन्हें, यही साधु-परित्राण।।76।।

नाना शास्त्र रिकार्ड है, पण्डित फोनोग्राफ।
चाँदी की चाबी चढ़ा, सुनिये गाना साफ।।77।।

नहीं भजन सा धन परम, साधन सुगम न अन्य।
यह धन जिनकेहाथ है, वही धनी है धन्य।।78।।

कहा मृत्यु ने भक्ष है, मेरा सब संसार।
बोला भक्त कि-क्या कहा, मृत्यु मौन उस बार।।79।।

इस कल-युग ने कर दिया, बिकल सकल संसार।
अकल बहुत पर कल न पल, चपल मनो व्यापार।।80।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like