घर - तुलसी रमण

तुलसी रमणतुलसी रमण25 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

खा रहा रोटी
गा रहा
जाड़े की लम्बी रातों
बाबा से सुना गीत
कर रहा शौच
पत्थरों से खेलता
मिट्टी पर खींचता रेखाचित्र
अब वह
जाने लगा स्कूल
देख आता है
फूड इंस्पैक्टर के
  बच्चे की पैंट
और उसके टिफिन में
ऑमलेट
वह खाता नहीं है रोटी
अब गाता नहीं गीत
खेलता नहीं पत्थरों से
तुलसी रमण
About the poet

तुलसी रमण

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like