बच्चा - तुलसी रमण

तुलसी रमणतुलसी रमण25 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

खा रहा है रोटी
गा रहा है
जाड़े की लम्बी रातों
बाबा से सुना गीत

कर रहा है शौच
पत्थरों से खेलता
मिट्टी पर खिंचता रेखाचित्र

अब वह जाने लगा स्कूल
देख आता है
फ़ूड-इंस्पेक्टर के बच्चे की पैंट
और उसके टिफ़िन में आमलेट

वह खाता नहीं है रोटी
अब गाता नहीं गीत
खेलता नहीं पत्थरों से
तुलसी रमण
About the poet

तुलसी रमण

View profile & all 6 Poems / Stories