भाषा की लहरें

त्रिलोचनत्रिलोचन20 Sept 1917 – 9 Sept 2007

1 min read · 12.4K reads

भाषाओं के अगम समुद्रों का अवगाहन

मैंने किया। मुझे मानव जीवन की माया

सदा मुग्ध करती है, आहोरात्र आवाहन

सुन सुनकर धाया-धूपा, मन में भर लाया

ध्यान एक से एक अनोखे। सब कुछ पाया

श्ब्दों में, देखा सब कुछ ध्वनि रूप हो गया।

मेघों ने आकाश घेरकर जी भर गया।

मुद्रा, चेष्टा, भाव, वेग, तत्काल खो गया,

जीवन की शय्या पर आकर मरण सो गया।

सब कुछ सब कुछ सब कुछ सब कुछ सब कुछ भाषा।

कवि मानव का, जगा गया नूतन अभिलाषा।

भाषा की लहरों में जीवन की हलचल है,

ध्वनि में क्रिया भरी है और क्रिया में बल है।

त्रिलोचन
About the poet

त्रिलोचन

View profile & all 28 Poems / Stories

More from त्रिलोचन

  1. आरर डाल

    सचमुच, इधर तुम्हारी याद तो नहीं आई,झूठ क्या कहूँ। पूरे दिन मशीन पर खटना,

    12.4K reads
  2. पथ पर चलते रहो निरंतर

    पथ परचलते रहो निरंतर

    12.4K reads
  3. आज मैं तुम्हारा हूँ

    कल मेरे प्राणों में कोई रो रहा था। बाहर सब शांत था। भीतर भीतर भारी व्यथा भर गई थी। जी बड़ा उदास था। कौन-सी हवा थी वह जो अपनी लहरों से घेर घेरकर मुझको बाँध गई।किसका दुख यह मेरे मन में आकर ठहरा। किसने गुमनाम पत्र यह अपना भेजा है। मैंने जो पाया है उसको कैसे अपने अंदर के कोने में मौन पड़ा रहने दूँ? अगर किसी राही को काँटा गड़ जाता है तो क्या वह काँटे को लिए दिए उसी तरह चलता है? मैं इसका क्या करूँ?

    12.4K reads
  4. वही त्रिलोचन है

    वही त्रिलोचन है, वह—जिस के तन पर गंदेकपड़े हैं। कपड़े भी कैसे—फटे लटे हैं

    12.4K reads
  5. उनका हो जाता हूँ

    चोट जभी लगती हैतभी हँस देता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like