मर्लिन मुनरों के कानों की बालियाँ

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

इस भवन में काठ की कुर्सियाँ

पेड़ों को ही नहीं,

पक्षियों, पशुओं और मनुष्यों तक को

यहाँ तक कि उनके सबसे सुंदर सपनों को भी खा जाती हैं

अटेरन के चारों तरफ़ लिपटी हवाएँ

चिढ़ाती हैं जब-तब

लोकतंत्र की भुरभराती दीवारों को

किसी वीथिका में टूटे पड़े होंगे

संध्या के सुहाने संवाद

और उदास गिरी होंगी

आत्मदर्प की अट्ठनियाँ

लोहे की लगाम चबा रहे होंगे

किसी अँधेरे कक्ष में

सर्वोच्च न्याय के लिए रखे गए

काठ के टट्टू

हतप्रभ कुर्सियाँ प्रफुल्लित होंगी

बिच्छुओं की छाया के नीचे

मर्लिन मुनरों के कानों की बालियाँ

तलाशती प्रजा की आँखों में चमक देखकर!

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय