बीरबहूटी बादल

त्रिभुवनत्रिभुवन

1 min read · 12.4K reads

सूखे में औरत के सिर

हरे घास की गठरी,

चूल्हे पर हँसता तवा बादल।

बकरी की दूधिया मिमियाहट

बिलौटों की म्याऊँ

और तृप्त गाय की रंभाहट।

भरी चोंच, पन्हाए थन

पायल की खनक

नवप्रसूता के शृंगार

और आँगन के सुख अपार।

मृगों की कुलाँच,

पपीहे की पुकार,

कोयल की कूक

और ठूँठ से फूटी कोंपल।

गगन टीले पर रेंगती

बीरबहूटी बादल।

त्रिभुवन
About the poet

त्रिभुवन

सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like