क्षण के उस नामालूम अंश में

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

1 min read · 12.4K reads

क्षण के उस नामालूम अंश में

जब तुम्हारे मोह में धोखे से पड़ ही जाती है वह

क्या वह डर रही होती है कि उसकी पलकों के कंपन से मुग्ध

तुम किन्हीं और पलकों के कंपन से

तबाह कर लेना चाहोगे ख़ुद को?

दूर से आती है या कहीं बहुत पास से

पुरखों के रोने की दिशा से आती है वह

उस नख़लिस्तान से जिसे रोया है उनके चेहरों ने

उस सुख की आँधी-सी उड़ी आती है वह

जो माँ के सफ़ेद फूलों से हर रोज़ बिखरता है

उसी के नूर में काँपती तुम्हारी आँखों के नीचे

जब बही आएँगी तितलियाँ पीली आम की वातास में

वह चली जाएगी छोड़कर तुम्हें विस्मृति की धूल में

रोओ, सर पटक कर ज़ार-ज़ार रोओ तुम

गिरा दो अपनी जेबों में काले पड़ते चाँदी के सिक्के

वे छुआरे और मीठे चने बचपन के

जिन्हें बीनते थे तुम शव-यात्राओं के बीच से भागते हुए आठ के आकार में

तज दो दारिद्रय अपना

तज दो ऐश्वर्य भी

उठाओ अपनी भवें शून्य के गलियारे में

नदी से

बहुत दूर

बहुत बहुत

दूर

रेवा के तट से

बहुत बहुत

दूर तुम!!

तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे