बेतरह आँख पोंछता है

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

1 min read · 12.4K reads

बेतरह आँख पोंछता है

इस क्षण का ईश्वर

(आँसू

प्याज़ के?)

ऐश्वर्य में

उसे भी नहीं मालूम

वह भी नहीं जानता

प्रतीक्षा है वह

जिसकी प्रतीक्षा

होना अभी शेष है

शेष है

अभी इस नक्षत्र पर।

तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like