बर्फ़ भी आज हमारा - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

ख़बर वहां के पहाड़ों से रोज़ आती है
पड़ोसी गोली से अपनों की जान जाती है

वो कैसे लोग हैं, मरने से जो नहीं डरते
ज़मीन छोडने से शान पे बन आती है

बमों और गोलियों से नाम जितने भी हैं जुडे़
अब उनके नाम की पहचान भी डराती है

वो लोग भी हैं जिन्हें दोस्तों ने लूटा है
हो दिन या रात, याद गांव की सताती है

वतन हमारा है अफ़सोस हम मुहाजिर हैं
बर्फ़ भी आज हमारा बदन जलाती है
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like