ये घर तुम्हारा है - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

जो तुम न मानो मुझे अपना, हक तुम्हारा है
यहां जो आ गया इक बार, बस हमारा है

कहां कहां के परिन्दे, बसे हैं आ के यहाँ
सभी का दर्द मेरा दर्द, बस ख़ुदारा है

नदी की धार बहे आगे, मुड क़े न देखे
न समझो इसको भंवर अब यही किनारा है

जो छोड़ आये बहुत प्यार है तुम्हें उससे
बहे बयार जो, समझो न तुम, शरारा है

यह घर तुम्हारा है इसको न कहो बेगाना
मुझे तुम्हारा, तुम्हें अब मेरा सहारा है
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories