अपनों से दूर चल पड़ी - तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मातेजेन्द्र शर्मा21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

अपनों से दूर चल पड़ी अपनों की चाह में
अन्जान कोई मिल गया, अन्जानी राह में

अन्जान होके भी मुझे अपना सा वो लगा
इन्सानियत बसती दिखी उसकी निगाह में

अपनों की बेरूख़ी से थी बेज़ार हो चली
करती हूं मुहब्बत उसे अब बेपनाह मैं

है दर्द मेरा दूर से ही बांट लेता वो
हूं उसकी इबादत का कर रही गुनाह मैं

वो राम कृष्ण है मेरा, है मेरा वली भी
आख़िर में उसके दिल में ही लूंगी पनाह मैं
तेजेन्द्र शर्मा
About the poet

तेजेन्द्र शर्मा

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like