सुकूत-ए-अस्र में गूँजी हुई अज़ान हूँ मैं

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

सुकूत-ए-अस्र में गूँजी हुई अज़ान हूँ मैं

बहुत से गिरती नशीनों के दरमियान हूँ मैं

अदब की कर्ब-ओ-बला कूफ़ा-ए-सदा है गवाह

हवा-ए-शाम का लिक्खा हुआ बयान हूँ मैं

वो ख़ेमा-गाह-ए-मोहब्बत तो जल गई कब की

और उस की राख में मुद्दत से नीम-जान हूँ मैं

फ़ुरात-ए-तिश्नगी-ए-शौक़ रू-ब-रू तेरे

जिसे जलाया गया था वही मकान हूँ मैं

वो टूटा नेज़ा वो बे-चादरी वो शाम-ए-अलम

कभी जो ख़त्म न होगी वो दास्तान हूँ मैं

गुलू-ए-तिश्ना-लबी देख किस सलीक़े से

कशीदा तीर सँभाले हुए कमान हूँ मैं

शरीअ'त-ए-दिल-ओ-दुनिया उठाए फिरती रही

वो कह रहा है मगर फिर भी ना-तवान हूँ मैं

ये बाम-ओ-दर को सजाया गया है मेरे लिए

नज़्ज़ारगी तिरी ख़ातिर लहूलुहान हूँ मैं

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like