सारा आलम तिरी ख़ल्वत में गँवा बैठे हैं

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

सारा आलम तिरी ख़ल्वत में गँवा बैठे हैं

अक्स हम आँख की हैरत में गँवा बैठे हैं

अब किसी और सफ़र के लिए क़ाइल न करो

ज़िंदगी सारी मसाफ़त में गँवा बैठे हैं

एक धड़का ही रहा तुझ से बिछड़ जाने का

वस्ल को वस्ल की हालत में गँवा बैठे हैं

दश्त-ए-इम्कान में हर सू हैं बगूले उठते

दिल-ए-वहशी तुझे वहशत में गँवा बैठे हैं

तुझ से तो क़र्ज़-ए-तमन्ना भी अदा हो न सका

नक़द-ए-दिल तेरी ज़रूरत में गँवा बैठे हैं

चंद यादों को पस-अंदाज़ किया था लेकिन

ख़ुद-फ़रामोशी की आदत में गँवा बैठे हैं

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like