किसी ने पूछा जो उम्र-ए-रवाँ के बारे में

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

किसी ने पूछा जो उम्र-ए-रवाँ के बारे में

तो क्या बताएँगे सूद-ओ-ज़ियाँ के बारे में

हरीम-ए-दीदा-वरी! ख़ाक उड़ रही है मिरी

मैं जानती थी ग़ुबार-ए-मकाँ के बारे में

न-जाने कैसी गुज़रती है जाने वालों पर

कोई बताता नहीं रफ़्तगाँ के बारे में

दुआ करो कि सलामत रहे मिरा पिंदार

ज़मीं पे सोचती हूँ आसमाँ के बारे में

न-जाने कितने हरीफ़ों के नाम याद आए

मैं लिख रही थी सफ़-ए-दोस्ताँ के बारे में

हर एक क़िस्से पे दिल अपना थाम थाम लिया

जो वाक़िआत सुने दास्ताँ के बारे में

यक़ीन कर कि अभी तक है दिल को तुझ पे यक़ीं

ये हुस्न-ए-ज़न है किसी बद-गुमाँ के बारे में

फ़रेब-ए-सादा-दिली देख उस सितमगर ने

बयान राज़ किया राज़-दाँ के बारे में

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like