दिन का राजा होता है और रात की रानी होती है

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

दिन का राजा होता है और रात की रानी होती है

हर ख़ुशबू की अपनी अपनी एक कहानी होती है

पहले इक इक ख़्वाब से हम ता'मीर तमन्ना करते हैं

फिर दिल में ता'बीर की ख़ुद ही ख़ाक उड़ाई होती है

पहला शगूफ़ा हैरत का दुनिया को देख के फूटा था

उस के बाद तो जीवन भर ख़ुद पर हैरानी होती है

रात अमावस की है सर पर और सन्नाटा दूर तिलक

दिल दरिया में सोचती हूँ कैसे तुग़्यानी होती है

यादों के वीराने से कुछ रौशनी हासिल करते हैं

उन आँखों की दिल में जब तस्वीर बनानी होती है

अब्र-ए-नैसाँ जब बरसा आग़ोश सदफ़ ने फैलाई

पहला क़तरा बारिश का तो पहली निशानी होती है

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like