झिलमिल दीप जला तारों के - तारादेवी पांडेय

तारादेवी पांडेयतारादेवी पांडेय

4 min read · 12.4K reads

झिलमिल दीप जला तारों के, नभ में कर दी दीवाली;
उसी ज्योति में चली ढूँढ़ने, भर के आँसू की थाली।
छाया थी मधुवन की सुन्दर, हरी दूब की हरियाली;
मुग्ध दृष्टि से निरख रहा था, मतवाला हो वनमाली।

खोज रही थी वन उपवन में, हटा-हटाकर अँधियाली;
पूछ रही थी, नीरव मन से, अरे बता दो उजियाली।
हृदय टटोला, देखा क्या, हा! वीणा थी पर तार नहीं;
मँडराया था राग, किन्तु अब, पहली-सी झनकार नहीं।

छिन्न हृदय-तंत्री को लेकर, मैं सूने पथ पर आयी;
देखा संस्मृति चितवन से तब, उदासीनता है छायी।
सूने पथ में बिचर रही हूँ, ढँढ़ रही अतीत की धूल;
उस अतीत की सुमधुर स्मृति में, काँटे भी लगते हैं फूल।
तारादेवी पांडेय
About the poet

तारादेवी पांडेय

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तारादेवी पांडेय

  1. जो कह न सकूँ मैं तुमसे - तारादेवी पांडेय

    जो कह न सकूँ मैं तुमसे, उसको चित्रित कर दोगे?ओ चित्रकार क्या मुझको, ऐसी छवि दिखला दोगे?

    12.4K reads
  2. बिछ जाती जब नील गगन में - तारादेवी पांडेय

    बिछ जाती जब नील गगन में, मेघों की चादर काली।छिप जाती तब क्षण-भर ही में, तारों की झिलमिल जाली॥

    12.4K reads
  3. याचना - तारादेवी पांडेय

    खड़ी भिखारिन कब से द्वार!माँग रही है सुखमय प्यार;

    12.4K reads
  4. तारे - तारादेवी पांडेय

    नील गगन के शुचि प्रांगण में, झिलमिल क्यों करते नादान?सुनते हो क्या थर-थर मन से, तुम मेरा संकल्प आह्वान॥

    12.4K reads
  5. सुनो - तारादेवी पांडेय

    निर्भय रहने दो, मत छेड़ो इस वीणा के तार।किसे सुनाओगे तुम इसकी सूनी-सी झंकार॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like