बिछ जाती जब नील गगन में - तारादेवी पांडेय

तारादेवी पांडेयतारादेवी पांडेय

3 min read · 12.4K reads


बिछ जाती जब नील गगन में, मेघों की चादर काली।
छिप जाती तब क्षण-भर ही में, तारों की झिलमिल जाली॥
लाली फैला जाती नभ में, दिनकर की किरणें भोली।
मानों बिखर पड़ी अंचल में, पूजा की अन्तिम रोली॥
आँसू की बूँदे गिरती जब, ले अपना संचित अनुराग।
अंकित कर जातीं कपोल पर, अपनी अन्तिम दवि के दाग॥
महायात्रा का प्रदीप भी, पल भर ही में बुझ जाता।
क्षीण ज्योति में कोई चुपके, अंतिम सुषमा कह जाता॥
तारादेवी पांडेय
About the poet

तारादेवी पांडेय

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like